फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, नकदी सहित दो लाख की संपत्ति जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मझिगवां/पुवायां। गांव जारमानो में सोमवार सुबह लगभग चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग जाने से 20 हजार की नकदी समेत दो लाख रुपये की संपत्ति खाक हो गई। गांव के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव जारमानो निवासी जगदीश का पुत्र अंकित कुमार अपनी पत्नी आरती और दो वर्षीय पुत्री डाली के साथ घर के एक कमरे में सो रहा था। सोमवार तड़के चार बजे अचानक शार्ट सर्किट के कारण कमरे में आग लग गई। धुंआ भरने पर सांस लेने में तकलीफ होने पर अंकित की आंख खुली तो आग लगी देख उसने शोर मचाते हुए पत्नी, पुत्री को बाहर निकाला।
शोर सुनकर परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और बिजली केबिल को पोल से तोड़ा, तब जाकर लाइन से चिंगारियां निकलनी बंद हुईं। इसके बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान घर में रखे 20 हजार रुपये, फ्रिज, कूलर, टीबी, डबल बेड, दो मोबाइल, अलमारी, कीमती कपड़े आदि जल गए। आग बुझाने के प्रयास में अंकित झुलस भी गया। उसका निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराया गया। आग से लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें