फोटो-6,7 में
छह मिनट में उकेरा गुरुदेव रवींद्र नाथ का चित्र
शाहजहांपुर युवा महोत्सव में यूपी गॉट टैलेंट और अभिनय में दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। क्रिएटिव आर्ट ग्रुप के बैनर तले गांधी भवन में चल रहे शाहजहांपुर युवा महोत्सव में बृहस्पतिवार को यूपी गॉट टैलेंट, अभिनय आदि प्रतियोगिताएं हुईं। इसके अलावा देर शाम कवियों की भी महफिल जमी, जिसमें नवोदित और वरिष्ठ कवियों और शायरों ने काव्य पाठ किया।
यूपी गॉट टैलेंट के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के कला प्रेमियों आकांक्षा वर्मा, दीपा, अनूप कुमार, रक्षपाल, रवींद्र कुमार, प्रेमचंद्र, परी वर्मा, विवेक वर्मा आदि ने रोचक कारनामें दिखाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में आकांक्षा वर्मा ने मात्र साढ़े छह मिनट में रवींद्र नाथ टैगोर का चित्र बनाकर अचंभित किया।
दूसरे चरण में हुई अभिनय प्रतियोगिता में आतिफा जरीफ ने एकल मंचन कर तालियां बटोरीं जबकि गुरु नानक पाठशाला कन्या हाईस्कूल के बच्चों ने मुुुंशी प्रेमचंद के नाटक सवा सेर गेहूं नामक नाटक का मंचन कर वाहवाही लूटी। दोनों प्रस्तुतियों का निर्देशन आजम खान और हर्ष कुमार ने किया था। आयोजन के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वांह 11 बजे से इंटर कॉलेज स्तरीय ग्रुप डांस, मॉडलिंग कंपटीशन आदि आयोजन होंगे।