फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेटफार्म की लाइन नंबर एक 24 दिन के लिए ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-29
विज्ञापन


अगले 24 दिनों तक ब्लॉक रहेगी प्लेटफार्म की लाइन नंबर एक
176 करोड़ से पूरा किया जाएगा रेल ट्रैक बदलने का काम
अब लाइन नंबर दो और चार से होगी ट्रेनों की आवाजाही

अमर उजाला ब्यूरो

शाहजहांपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 24 दिन के मेगा ब्लॉक को रेलवे कंट्रोल ने शनिवार को हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही ट्रैक पर रेलगाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई है। ब्लॉक के दौरान लाइन नंबर एक की गाड़ियों को लाइन नंबर दो और चार से निकाला जाएगा। लाइन नंबर एक के रेल ट्रैक को बदला जाना है। इस पर करीब 176 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर दो और तीन के ट्रैक को पहले ही दुरुस्त किया जा चुका है। खन्नौत नदी से रेलवे स्टेशन तक लाइन नंबर एक के ट्रैक को बदलने का काम होना है। पिछले दिनों ट्रैक बदलने के लिए रेल पथ विभाग ने कंट्रोल से 24 दिन का मेगा ब्लॉक मांगा था। मुख्यालय की मंजूरी के बाद शनिवार को कंट्रोल ने मेगा ब्लॉक को हरी झंडी दे दी। मेगा ब्लॉक मिलने के बाद लाइन नंबर एक पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। डाउन रेलगाड़ियों की आवाजाही के लिए लाइन नंबर दो और चार का इस्तेमाल किया जा रहा है। ट्रैक मरम्मत के लिए पहले ही इसे टीन शेड लगाकर कवर्ड किया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो 24 दिन में काम पूरा न होने की दशा में मेगा ब्लॉक की मियाद को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, रेल पथ विभाग का दावा है कि काम समय से पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


बढ़ेगी फुटओवर ब्रिज से आवाजाही
लाइन नंबर एक बंद होने के बाद अब फुटओवर ब्रिज से आवाजाही बढ़ेगी। स्टेशन पर एक ही फुटओवर ब्रिज है। दरअसल, अब तक डाउन लाइन की ज्यादातर रेलगाड़ियों का ठहराव लाइन नंबर एक पर होता था। ऐसे में डाउन गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों को फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल नहीं करना होता था। अब इन ट्रेनों का ठहराव दो और चार नंबर लाइन पर होगा। ऐसे में यात्रियों को वहां तक जाने के लिए फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करना होगा। हालांकि, यात्रियों को दिक्कत न हो इसको देखते हुए रेलवे ने भी प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


लाइन नंबर एक के ट्रैक को बदलने का काम होना है। ट्रैक बदलने के लिए 24 दिन का मेगा ब्लॉक दिया गया है। ट्रैक बदलने के बाद इस लाइन पर रेलगाड़ियों की औसत स्पीड बड़ जाएगी। -ओमशिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें