आंधी में पेड़ उखड़े, छप्पर गिरे,बिजली लाइनें ध्वस्त
0 छतों से टीनें उड़ी, बिजली लाइनों पर कहर बनकर टूटीं पेड़ की डालें
0 15.2 मिमी बारिश से छह डिग्री गिरा पारा, धूप निकलने से बढ़ी उमस
फोटो 01, 02, 03, 04, 05, 06, 07, 14 व 15 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
एक सप्ताह देरी ही सही, आखिरकार शुक्रवार को देर रात भीषण आंधी के साथ प्री-मानसून की बारिश का आगाज हो गया। इस दौरान तेज अंधड़ ने सिर्फ बिजली लाइनों बल्कि सामान्य जनजीवन पर कहर बनकर टूटे। आंधी के दौरान तमाम मकानों की छतों से टीनें उखड़कर उड़ गईं और पेड़ की डालें टूटकर गिरने से बिजली नेटवर्क तहस-नहस हो गया। झमाझम बरसात से पारा छह डिग्री धड़ाम हो गया। इससे गर्मी से बेहाल जनजीवन को अरसे बाद रात में सुकून की नींद आई, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने से उमस में बढ़ोतरी हो गई।
शुक्रवार को रात दस बजे के बाद से तेज हवा चलने लगी और उसकी ठंडक से आसपास के इलाकों में बारिश के भी संकेत मिले, लेकिन शहरी क्षेत्र में आसमान पर छाए बादल शांत बने रहे। रात करीब पौने 11 बजे हवा केे झोंके तेज हो गए। इसी के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसने कुछ ही देर में झमाझम बारिश का रूप ले लिया।
तापमान छह डिग्री गिरकर 19.4 डिग्री सेल्सियस रह जाने से मौसम सुहाना हो गया। रात में इतनी गहरी नींद आई कि सुबह भोर होने के बाद देर तक लोग बिस्तरों पर पड़ रहे। बाहर निकलने पर ठंडी हवाओं ने सभी का मन खुश कर दिया। हालांकि, बारिश के कारण रोडवेज बस स्टेशन के कपास टैक्सी स्टैंड, खरिनीबाग के जीआईसी ग्राउंड, बीएसए दफ्तर कंपाउंड, ओवरब्रिज के पास, पुंराने एसपी कार्यालय परिसर आदि निचले स्थानों पर पानी भर गया।
0000000000000000000000000000000000
पोल गिरने और लाइनें टूटने से शहर में पूरी रात गुल रही बत्ती
भीषण आंधी के दौरान बिजली लाइनों के तारों के आपस में टकराने से शार्ट सर्किट की आशंका मिटाने के लिए शहर की सभी लाइनें एहतियातन बंद कर दी गईं। इसके बावजूद तेज अंधड़ों से गोविंदगंज में मैथोडिस्ट चर्च के पास, टाउनहाल में होटल महाकाली पैलेस के पास और रूफस चरन लेन में 11 केवी लाइन के पोल टूट गए। यही नहीं, चिनौर से लेकर फौजी ढाबा तक कई स्थानों पर हवा में लहराती पेड़ की भारी डालें टूटकर 33 केवी लाइनों पर गिर गईं। उधर, रोजा में मंडी समिति केे पास और प्रेमनगर रेलवे कालोनी में पेड़ की डालों की चपेट मेें आकर बिजली लाइनें धराशायी हो गईं। इस कारण शहर समेत रोजा उपनगर में पूरी रात बिजली सप्लाई ठप रही। पॉवर कारपोरेशन के अभियंताओं ने सुबह बूंदाबांदी थमने के बाद लाइनें ठीक करानी शुरू कराईं। इस कारण शहर के कई इलाकों में दोपहर तक बिजली संकट बना रहा।
0000000000000000000000000000000000
गन्ना की तेज होगी बढ़वार, आम की फसल होगी परिपक्व
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार शुक्रवार की रात रिकार्ड की गई 15.2 मिमी बारिश मौसमी फसलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बजाय उनके लिए अनुकूल साबित होगी। कृषि विज्ञान केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. कृष्ण मोहन सिंह के अनुसार प्री मानसून की सीमित बरसात से गन्ने की फसल तेजी से बढ़वार लेगी और मूंगफली, मूंग, उड़द आदि दलहनी फसलों मेेेें दाना मजबूत होगा। डॉ. सिंह के अनुसार आंधी से आम को थोड़ा नुकसान होना स्वाभाविक है, लेकिन पेड़ों पर जो फल लगे हैं, उनका गूदा मोटा होने से आम जल्दी परिपक्व हो जाएगा।
-----------------
महासिर गांव में लगी आग से चार घर राख
पड़ोस के गांव शहजादपुर के लोगों ने जलाई थी नरई
आग से घरेलू सामान सहित भैंस की पड़िया झुलसी
फोटो-23,24-महासिर गांव में आग लगने के बाद तबाह हुए घर
अमर उजाला ब्यूरो
सिंधौली।
शुक्रवार रात आई तेज आंधी में क्षेत्र के महासिर गांव में नरई से उठी चिंगारी ने गांव के चार घरों को जलाकर राख कर दिया। हवा के तेज रुख के कारण आग पर कोई काबू नहीं पा सका लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण आग फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही बुझ गई।
गांव के पश्चिमी छोर पर गेहूं के खेतों में खड़ी नरई को शहजादपुर गांव के कुछ लोगों ने आग लगा दी। इसी दौरान आंधी आ जाने से तालाब किनारे लगे कंडों के बठिया में आग लग गई। आग लगने से कंडे धू धू कर जलने लगे। तेज हवा से चिंगारी उड़कर गांव में एक घर के छप्पर में गिरी और देखते देखते आग ने गांव के प्रकाश, सर्वेश, रामसागर आदि के घरों को अपने चपेट में ले लिया। गांव में चीख पुकार मच गई। गांव के अनिल पांडे की सूचना पर डीएम तत्काल अधिकारियों की चीम गांव भेजी और सिंधौली और पुवायां प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को अलर्ट कर दिया। आग के दौरान गांव के एक किसान की भैंस की पड़िया बुरी तरह से जल गई। वहीं प्रकाश, सर्वेश, रामसागर आदि के घरों में रखा हजारों का अनाज और कपड़े सहित जरूरत का सामान जलकर राख हो गया।
---------------
एंबुलेंस की स्टेयरिंग हुआ फेल
डीएम के निर्देश पर सिंधौली से घटना स्थल पर 108 एंबुलेंस को रवाना किया गया। लेकिन खस्ता हाल एंबुलेंस रास्ते में ही धोखा दे गई और मुड़िया मोड़ के पास उसका स्टेरिंग और गियर फेल हो गया। चालक के द्वारा कंट्रोल रूम को जानकारी देने के बाद तत्काल 102 एंबुलेंस का चालक सिकंदर खां दूसरी गाड़ी लेकर मौके पर रवाना हुआ। इस दौरान जिले से भी एक एंबुलेंस राहत हेतु महासिर रवाना हो गई थी।
--------------------
अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
डीएम के निर्देश पर शनिवार सुबह एडीओ कृषि सुरेश चंद्र, पशु चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल और कानून गो ने भी मौके का मुआयना कर पीड़ितों के नुकसान का जायजा लिया।
------------------------
71 बिजली के पोल टूटे घरों में हुआ अंधेरा
तीन से सात दिन लगेंगे सप्लाई बहाल होने में
फोटो-28,सिंधौली पावर हाउस के पास मूर्छा फीडर का टूटा खंभा और आंधी के दौरान टूटे इंसुलेटर
सिंधौली
अमर उजाला ब्यूरो।
तेज आंधी से क्षेत्र में बिजली के 71 पोल टूट गए और जगह जगह तारों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। पावर हाउस के करीब लगी मुर्छा फीडर की वितरण ट्रॉली पर पेड़ गिरने से इसके तार, इंसुलेटर और खंभा टूट गया। कस्बे की मेन लाइन पर सैंजना रोड पर खजूर का पेड़ टूटकर गिरने से तारों को नुकसान हुआ है। तकनीकी सहायक सईद आलम और सचिन मिश्रा के मुताबिक बिजली के खंभे और तार बहुत बुरी तरह से टूटे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि कस्बे की सप्लाई तीन दिन में बहाल हो जाए। वहीं देहात की सप्लाई चालू करने में एक हफ्ते का समय लग जाएगा।
000000000000000000
आंधी में दीवार टूटी,पेड़ गिरे
तिलहर। तेज आंधी में गांव ढकिया तिवारी में रवीशपाल का पक्का मकान, ग्राम बड़ेपुर के प्रधान जावेद खान की दीवार गिरने से बाइक व कुर्सी टूट गई। गांव ऐठापुर में भी एक मकान की दीवार गिर गई है। सीएचसी का बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि रेलवे क्रासिंग के पास कई दशक पुराना पाकड़ का विशाल वृक्ष आंधी की चपेट में आकर लकड़ी के खोखे पर गिर पड़ा। जिससे खोखा क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी के दौरान हाईवे पर ट्रैफिक को रोक दिया गया ताकि किसी पेड़ की चपेट में आकर किसी वाहन को नुकसान न पहुंचे। ब्यूरो
------------------------------
मकान पर पेड़ गिरा,बड़ा हादसा टला
फोटो-25,आंधी में मकान पर गिरा पेड़
अल्हागंज।
कस्बे के मोहल्ला पीर गंज में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मार्ग पर करीब 50 साल पुराना यूकेलिप्टस का पेड़ धीरेंद्र सिंह के मकान के ऊपर गिर गया जिसमें छत पर सो रहा उनका परिवार बाल बाल बच गया। घटना से चीखपुकार मच गई।
---------------------------
पेड़ गिरा गृहस्वामी घायल,कार क्षतिग्रस्त
फोटो-26- जलालाबाद के गांव टापर मे मारुति वैन पर गिरा पेड़
जलालाबाद।
तेज आंधी के दौरान गांव टापर में गिरे पीपल के पेड की चपेट में आकर एक गाय व गॎृहस्वामी अखिलेश सिंह जख्मी हो गए। वहीं पास में ही खड़ी उनकी मारुति वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, बिजली के तार क्षतिग्रस्त होने से गुल हुई सप्लाई शनिवार शाम छह बजे तक आई। विभागीय कर्मियों ने बताया कि बड़ी लाइन से लेकर नगर में कई स्थानों पर तार टूट जाने से सप्लाई बाधित हुई है।