फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरों की नजर में निकाला जाएगा जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन कैमरों की नजर में निकाला जाएगा जुलूस
विज्ञापन


बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, बोतल से पेट्रोल ले जाने वालों की होगी चेकिंग
होली पर्व पर सुरक्षा तैयारियों पर डीएम, एसपी ने ली बैठक

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। होली पर्व पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी, एसपी केबी सिंह ने बृहस्पतिवार को चौक व सदर कोतवाली में बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम ने कहा कि होली पर्व पर बड़े लाट साहब का जुलूस निकलने से पहले संबंधित अधिकारी सारी व्यवस्थाएं पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि होली का जुलूस निकालने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व ड्रोन कैमरों की नजर में जुलूस निकाला जाएगा। डीएम ने संबंधिक अधिकारियों, थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने-अपने मोहल्लों व उन गलियों को चिह्नित कर लें कि कहीं पर ईंट-पत्थर, रोड़ा आदि रोड के किनारे अथवा रोड पर न पड़े हों या लोगों ने इकठ्ठा करके छत पर न रखे हों। उन्होंने कहा कि जहां भी ईंट-पत्थर इकट्ठा मिले तो संबंधित को नोटिस देकर तुरंत ईंट-पत्थर हटवाएं। उन्होंने जेई/एई को निर्देशित करते हुए कहा कि जुलूस निकलने से पहले जुलूस निकलने वाले रास्तों में बेरीकेटिंग लगवाएं। उन्होंने गलियों में जाली लगवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायतराज अधिकारी से मिलकर जुलूस निकलने वाले रास्तों में जो मस्जिद हैं उन पर डबल तिरपाल और जाली लगवाएं। उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व विद्युत आपूर्ति किए जाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा जुलूस निकलने वाले रास्तों में जो भी पेट्रोल पंप हैं, उन्हें बंद कराया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी को भी पेट्रोल पंप से किसी भी व्यक्ति को बोतल आदि में पेट्रोल न दिया जाए और इस संबंध में चेकिंग भी कराई जाए। डीएम ने बिद्युत व जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम वित्त सर्वेश कुमार, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा,सीओ सिटी सुमित शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें