फिटनेश के मसले पर एआरटीओ को ज्ञापन
डाइवर यूनियन ने ज्ञापन देकर लगाया मनमानी वसूली का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
ड्राइवर यूनियन शाहजहांपुर के लोगों ने शुक्रवार को एआरटीओ से मिलकर उनको छह सूत्रीय ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही आरोप लगाया गया कि टेंपो में एलपीजी किट जांच के नाम पर विभाग मनमानी वसूली का रहा है।
यूनियन जिलाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों चालक शुक्रवार को एसआरटीओ दफ्तर पहुंचे। उनका कहना था कि जिस दिन फिटनेश जांच कराई जाए। उसी दिन चालक को भी उसकी प्रति दी जाए। अगर प्रति नहीं दी जाती है तो चालक का चालान न काटा जाए। एलपीजी किट जांच में समस्या हो रही है। शहर में दो ही केंद्र हैं। वहां सुविधाएं नहीं हैं। इसके अलावा वसूली भी की जाती है। शासन की ओर से निर्धारित फीस ही वसूल की जानी चाहिए। इसके साथ ही ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में कंप्यूटर टेस्ट के स्थान पर लिखित टेस्ट की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों में अवीश, सोनू, मनोज, रवि, रामपाल, इरफान, कमलेश, महादेव गुप्ता, ुकेश, राना जाटव, अजय, विनीत, नीरेश, लखन, संतोष, बबलू, राजेश, ओम प्रकाश, जितेंद्र आदि रहे।