फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32, तिलहर में एसडीएम सत्यप्रिय सिंह के चेंबर में वकीलों की समस्याओं पर चर्चा करते अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के पदाधिकारी
विज्ञापन

वकीलों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर।
वकीलों की समस्याओं को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम वैभव शर्मा को ज्ञापन सौंप कर ज्ञापन में समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। एसडीएम ने समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का भरोसा दिया है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष शिवपाल सिंह और अधिवक्ता एसोसिएशन के महासचिव नरेश सक्सेना के नेतृत्व में वकील एसडीएम वैभव शर्मा से मिले। ज्ञापन में मांग की गई है कि एसडीएम न्यायालय में पेशकार की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सीआरपीसी 145 संबंधी वादों में थाने से आख्या मंगवा कर शीघ्र निस्तारण किया जाए। वादों की सुनवाई का समय दोपहर एक बजे सुनिश्चित किया जाए, इसके साथ ही न्यायालय में अधिवक्ताओं के बैठने की भी व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही वादकारी हित को देखते हुए आदेशों का अमल-दरामद तत्काल शुद्ध कराकर कंप्यूटर में फीड कराई जाए। 13 सूत्रीय ज्ञापन में कई अन्य मांगें भी की गई हैं। इस मौके पर गुरविंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, शैलेंद्र दुबे, राघवेंद्र सिंह, राम कुमार गंगवार, प्रदीप कुमार, सत्यपाल, शिवशरण, श्रीशचंद्र मिश्र, लालता प्रसा, वेद प्रकाश सिंह, वीर सहाय, संजय शर्मा, श्रवण कुमार सिंह, अखिलेश्वर सिंह, शैलेंद्र मोहन मिश्रा, राजीव सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें