भर्ती प्रक्रिया की शर्तों के खिलाफ शिक्षामित्र जाएंगे कोर्ट
शाहजहांपुर। टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्र संघ की बैठक में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के पासिंग मार्क्स रखे जाने के खिलाफ न्यायालय की शरण लिए जाने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले शिक्षामित्रों को माह अगस्त से अब तक के मानदेय का भुगतान कराने, शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों में जुटे शिक्षामित्रों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने, अवशेष वेतन और अन्य अवशेष का भुगतान शिक्षामित्रों के बचत खातों में भेजने, सुदूर विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में भेजने की भी मांग उठाई गई। बैठक में जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह, जागेश्वर सिंह यादव, अनुरोध वाजपेयी, सत्यराम सिंह यादव, उपदेश कुमार, ज्ञानेंद्र तिवारी, पूजा सिंह, विक्रांत मिश्रा, अनुज मिश्रा आदि मौजूद रहे।