फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमरण अनशन पर बैठे किसानों का स्वास्थ्य बिगड़ा

Sun, 29 Oct 2017 11:44 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। एसडीएम दफ्तर के सामने आमरण अनशन पर बैठे किसानों के स्वास्थ्य की रविवार को डॉक्टर ने जांच की गई, जिसमें उनकी सेहत में गिरावट पाई गई। सीओ मंगल सिंह रावत और तहसीलदार विजय शर्मा की किसानों से हुई वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला प्रभारी मैकूलाल यादव ने कहा कि 11 अक्तूबर से किसान एसडीएम दफ्तर सामने धरने पर बैठे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने किसानों की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी। कार्रवाई नहीं होने पर 27 अक्तूबर से धरना प्रदर्शन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया गया था। अनशन पर बैठे किसानों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, लेकिन प्रशासन इसके बाद भी चुप्पी साधे है।
रविवार को सीओ एमएस रावत, तहसीलदार विजय शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों से आंदोलन समाप्त करने को कहा। अधिकारियों ने कहा समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा, लेकिन किसानों ने केवल आश्वासन पर आंदोलन समाप्त करने से इंकार कर दिया। इसके बाद सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. डीआर मानू ने आमरण अनशन पर बैठे मुनब्बर खां, अनिल मिश्रा, मोहम्मद आरिफ के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर भारत सिंह यादव, हंसराम कुशवाहा, विमलेश, कल्याण सिंह, संतोष सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें