फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फनगर के कार चालक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आबकारी इंस्पेक्टर के बच्चों को व उनका सामान लेकर आए मुजफ्फनगर के चालक की संदिग्ध हालात में रोजा क्षेत्र में एक होटल में मौत हो गई। सूचना पर मृतक के भाई आ गए हैं। बताया जा रहा है कि उसे हार्ट अटैक पड़ा है, लेकिन शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मुजफ्फनगर के थाना शाहपुर के गांव दुल्हरा निवासी 42 वर्षीय यशपाल मुजफ्फनगर में शुगर फैक्ट्री में कार चलाता है। रविवार को वह आबकारी इंस्पेक्टर सीपी सिंह के परिवार को छोड़ने शाहजहांपुर आया था। सीपी सिंह का यहां स्थानांतरण हो गया है। रात में वह रोजा क्षेत्र में एक होटल में रुका था। सुबह चार बजे वह टॉयलेट गया और वहीं उसकी अचानक मौत हो गई। होटल कर्मचारियों ने देखा तो मामले की जानकारी इंस्पेक्टर को दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर मृतक के भाई रिषीपाल भी आ गए। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी पूनम के सामने तीन मासूम बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी है। सबसे बड़ी बेटी नैनसी पांच वर्ष की है। सबसे छोटा बेटा अंश अभी डेढ़ साल का है। दूसरे नंबर की बेटी की उम्र तीन वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें