ग्रामीण क्षेत्रों मे बिना लाइसेंस के अवैध रूप से आढ़त संचालित कर मंडी समिति के राजस्व को चूना लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ शुरू किये गये अभियान के तहत एसडीएम वंदना त्रिवेदी व सीओ आदेश कुमार त्यागी ने बृहस्पतिवार को कलक्टरगंज में छापामार कर गोदाम में रखे 315 कुंतल गेहूं को जब्त कर लिया। इसके बाद खरीद करने वाले दो व्यापारियों से 72 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने सीओ व मंडी सचिव बबलू कुमार के साथ गांव कलक्टरगंज स्थित गोदाम पर छापा मारा जहां किसानों से अवैध तरीके से खरीदे गये 315 कुंतल गेहूं रखे मिले। बताया कि उक्त गेहूं गांव के ही रामवीर गुप्ता व ध्रुवपाल सिंह द्वारा खरीदे गये थे। मांगने पर उक्त लोग लाइसेंस आदि नहीं दिखा सके। उसके बाद उक्त व्यापारियों से शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही उन्हें बिना लाइसेंस के दुबारा खरीद करने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई। बताते चले कि रोड से लगे गांवों में तमाम लोग आढ़त संचालित कर छोटे काश्तकारों से मनमाने रेट पर गल्ला खरीदकर मोटा मुनाफ ा कमाते हैं। बीते दिवस एसडीएम ने गांव ककराला में छापा मारकर अवैध रूप से खरीदा गया 120 बोरा गेहूं पकड़ा था। क्षेत्र में ऐसे ही संचालित कई अन्य आढ़तों पर अधिकारियों की पैनी नजर है।
पीसीएफ क्रय केंद्र पर एसडीएम का औचक निरीक्षण
जलालाबाद। एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने याकूबपुर पड़ाव तथा कारगिल शहीद पेट्रोल पंप के पास पीसीएफ के संचालित गेहूं क्रय केंद्रों के अलावा नगर पालिका द्वारा फ र्रूखाबाद रोड पर बनाये जा रहे नाले का औचक निरीक्षण किया।
क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष काफ ी कम खरीद होने पर नाराजगी जताई और केंद्र प्रभारियों को कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। एसडीएम ने बताया कि कारगिल पंप के पास स्थित केंद्र पर 2800 क्विंटल तथा याकूबपुर के सेंटर पर अब तक केवल 1200 क्विंटल ही गेहूं खरीदा गया जबकि उक्त सेंटरो को 10 -10 हजार क्विंटल गेहूं खरीदे जाने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। ़
एसडीएम ने फर्रूखाबाद रोड पर निर्माणाधीन नाले के निरीक्षण के दौरान वहां प्रयोग की जा रही ईंट तथा मसाले का नमूना लेकर गुणवत्ता की जांच हेतु भिजवाया है।