फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खाते से 30 लाख रुपये निकाले, मां ने बेटे समेत चार के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। मां के खाते में लगभग 30 लाख रुपये फर्जी तरीके से अपने खाते में लेकर दोस्तों के साथ खर्च कर लिए। जानकारी होने पर गांव ढकाघनश्याम निवासी सीता रानी ने बेटे समेत चार युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरकारी शिक्षक स्व. रामकुमार की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी। उनके फंड का लगभग 30 लाख रुपया पत्नी सीता रानी के खाते में आया था। उनका पुत्र नशे का आदी है। सीता रानी ने पुलिस को बताया कि मां के खाते में काफी पैसा जमा देखकर फर्जी तरीके से अपना मोबाइल नंबर लगवा दिया। मोबाइल नंबर के जरिये उसने फोन-पे बना लिया। काफी दिन से वह मां के खाते से रुपए निकालकर अपने दोस्तों के खाते में ट्रांसफर करता रहा। रुपये खर्च होने पर सीतारानी ने बैंक जाकर खाता चेक किया, तब उन्हें जानकारी में आया कि उनका बेटा ही रुपयों को इधर-उधर भेज रहा है। उसने पुत्र समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शनिवार शाम बंडा निवासी चार लोगों को हिरासत में लिया था। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि महिला की शिकायत पर कुछ लोगों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें