फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलान में पकड़ी गई हरियाणा में बनी 30 लाख की अंग्रेजी शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान (शाहजहांपुर)। एसपी एस. आनंद के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार सुबह कलान पुलिस ने हरियाणा से लाई गई अंग्रेजी शराब से भरी डीसीएम चालक समेत पकड़ ली। खास बात यह कि शराब दवाइयों की पेटियों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही थी। शराब की कीमत में लाखों की बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी एस. आनंद ने बताया कि मंगलवार सुबह कलान थानाध्यक्ष दिलीप कुमार को बदायूं की तरफ आ रही डीसीएम में शराब भरी होने की सूचना मिली। कलान पुलिस ने बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर वाराकला के पास घेराबंदी का डीसीएम को रोक लिया। पुलिस के पूछने पर चालक ने डीसीएम में दवाइयां होने का बहाना किया। डीसीएम चारों ओर से सील था। एसओ ने थाने डीसीएम का तिरपाल खुलवाया तो उसमें बाहर की तरफ दवाई के गत्ते थे, और बीच में अंग्रेजी शराब पेटियां थीं। गिनती करने पर डीसीएम के अंदर शराब की 369 पेटियां निकलीं। इस पर पुलिस ने डीसीएम चालक भूपेंद्र सिंह पुत्र जोगराज निवासी मिरथल आना नागलपुर जनपद पठानकोट पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान पुलिस को चालक ने बताया कि वह बरामद शराब हरियाणा से लाया था और बिहार के मुजफ्फरनगर ले जा रहा था। बरामद शराब की कीमत 30 लाख रुपये बताई जाती है। डीसीएम के अंदर भारी मात्रा में दवाइयां मिलीं, जिनकी छानबीन की जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें