फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 30 ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम के शाहजहांपुर डिपो के बेड़े में 30 ई-बसें शामिल करने की तैयारी के साथ चार्जिंग स्टेशन बनाने की कवायद भी शुरू हो गई है। सेटेलाइट बस अड्डे के पीछे चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। इसके लिए विद्युत निगम से कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के बेड़े में सरकारी और अनुबंधित 251 बसों का संचालन होता है। इन बसाें के साथ ही 30 ई-बसें मिलने का रास्ता साफ हो गया है। बताते हैं कि ई-बसों को रक्षाबंधन के आसपास भेजा जा सकता है। इसके लिए निगम ने चार्जिंग स्टेशन को बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
एआरएम ने सेटेलाइट बस अड्डे के पीछे ई-बसों के चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए जमीन चिह्नित की है। यहीं पर सेटअप लगाया जाएगा। उसके लिए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था के लिए विद्युत निगम के जेई अजय यादव से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन पर एक समय में 15 ई-बसों को चार्ज करने की व्यवस्था होगी। 15 किलोवॉट का कनेक्शन लिया जाएगा और इसके लिए अलग से लाइन खींची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें