परौर। मोहर्रम पर क्षेत्र के गांवों में 29 ताजिये निकाले जाएंगे। यह जानकारी सीओ ज्योति यादव को थाना परिसर में बुधवार शाम को हुई पीस कमेटी की बैठक में आए ताजियेदारों ने दी। सीओ ने सभी से मोहर्रम भाईचारे के साथ मनाने और कोई नई परंपरा शुरू नहीं करने की अपील की।
कौमी गांव के कल्लू खां ने सीओ को बताया गांव में कुल 24 ताजिये निकाले जाएंगे और इनमें से 22 ताजिये मन्नतों के होंगे। इसके अलावा बम्हनी चौकी गांव में तीन और कुंडलिया गांव में दो ताजिये निकलेंगे। बैठक में आए लोगों ने सीओ से कहा कि यहां हर साल मोहर्रम पर ताजियों के जुलूस सौहार्दपूर्ण माहौल में निकलते हैं और इस बार भी कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। बैठक में प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल, उप निरीक्षक विकेश कुमार सिंह और प्रभा चौधरी, राम अवतार कुशवाहा, कमरुल हसन, अरविंद सिंह राठौर, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद