ददरौल क्षेत्र में ज्योति कलश यात्रा का स्वागत करते श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथयात्रा बुधवार को ग्रामीण अंचलों में पहुंची। इसका उद्देश्य अज्ञान और कुरीतियों को दूर कर ज्ञान तथा आत्मजागरण का संदेश फैलाना है। गांव-गांव में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और आरती के साथ रथयात्रा का स्वागत किया।
ग्राम कनेंग और सेरामऊ दक्षिणी में विशेष आयोजन हुए। यात्रा प्रभारी वीरपाल सिंह और भारत सिंह सहित कई गायत्री परिजन उपस्थित रहे। इस दौरान नशामुक्ति, नैतिकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला समन्वयक सूरज वर्मा ने कहा कि विचार क्रांति ही युग परिवर्तन का आधार है। सायंकाल सेहरामऊ दक्षिणी में दीपयज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रंजीत वर्मा ने बताया कि यात्रा शाहजहांपुर नगर में भी जनजागरण करेगी। संवाद