फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में 281 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

Thu, 01 May 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संस्कृत शिक्षा परिषद से संचालित पूर्व मध्यमा द्वितीय, उत्तर मध्यमा प्रथम व द्वितीय का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। इसमें 281 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।
विज्ञापन

बोर्ड के अंतर्गत भारतीय संस्कृत विद्यालय गुरुग्राम जलालाबाद, सावित्री देवी धार्मिक संस्कृत विद्यालय तिलहर, अनंत विज्ञान मठाश्रित संस्कृत माध्यमिक विद्यालय शीतलापीठ, आदर्श शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय ढकिया तिवारी समेत जनपद के 16 संस्कृत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। क्रिश्चियन गर्ल्स कॉलेज समेत दो सेंटरों पर परीक्षा हुई थी। जारी परीक्षा परिणाम में पूर्व अस्थमा द्वितीय में पंजीकृत 228 में 158 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 139 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तर मध्यमा प्रथम में पंजीकृत 106 में 82 शामिल हुए। 70 छात्रों ने बाजी मारी है। उत्तर मध्यमा द्वितीय पंजीकृत 88 में 80 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 72 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें