फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 2801 छात्र-छात्राएं देंगे विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश को परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्याज्ञान स्कूल में कक्षा छह में प्रवेश के लिए सत्र 2025-26 की प्रवेश परीक्षा एक दिसंबर को होगी। इसमें जिलेभर से 2801 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां कराई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में 1451 बालिकाएं व 1350 बालक प्रतिभाग करेंगे। परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। बताया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए, आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करने के बाद उसकी छायाप्रति परीक्षा केंद्र पर ले जानी होगी। परीक्षा के दिन, आवेदन-पत्र की छायाप्रति, प्रवेश-पत्र, और फोटोयुक्त पहचान पत्र या आधार कार्ड की कॉपी साथ ले जाना होगा। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली बालिकाओं के लिए सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे और दूसरी पाली बालकों के लिए दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक रहेगी। परीक्षा में उत्तर प्रदेश के कक्षा 3, 4, व 5 के पाठ्यक्रम से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए, विद्याज्ञान की हेल्पलाइन नंबर 1800-102-1784 या 91-5862350101 या 9634098003 पर कॉल किया जा सकता है। विद्याज्ञान स्कूल से जुड़ी जानकारी विद्याज्ञान की वेबसाइट www.vidyagyan.in/admissions पर भी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें