गांव बढ़ौरा निवासी सुलेमान। स्रोत पुलिस
खुटार। सजा के बाद हाईकोर्ट से अपील खारिज होने के बाद भी सरेंडर न करने पर पुलिस ने पुवायां के गांव बढ़ौरा निवासी सुलेमान को गिरफ्तार किया है।
सुलेमान को खुटार पुलिस ने वर्ष 2003 में चोरी के मामले में पकड़ा था। पुलिस ने कोर्ट में सुलेमान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमा चलने के बाद वर्ष 2013 में सुलेमान को दो साल की सजा हो गई थी। सुलेमान से सजा के खिलाफ जिला न्यायालय में अपील जो खारिज हो गई। इसके बाद सुलेमान ने हाईकोर्ट में अपील की थी, लेकिन पैरवी न करने के कारण हाईकोर्ट से भी उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी। इसके बाद भी सुलेमान न्यायालय में पेश नहीं हुआ।
कोर्ट ने सुलेमान के खिलाफ वारंट जारी किया था। वारंट के आधार पर पुलिस ने सुलेमान को गांव बढ़ौरा में दबिश देकर सुलेमान को उसके घर से पकड़ लिया। सुलेमान को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि सजा के बाद कोर्ट में पेश नहीं होने पर सुलेमान के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट के आधार पर सुलेमान को पकड़ा गया था। संवाद