फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद के नायब तहसीलदार समेत 25 संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंगलवार को 25 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। इसमें शहर के 16, पुवायां में तीन, तिलहर में एक, मौजमपुर में दो और एक जैतीपुर की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जलालाबाद में नायब तहसीलदार व एक अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने जो सूची जारी की है, उसमें नायब तहसीलदार को शामिल नहीं किया गया है। तहसीलदार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

मंगलवार को जो लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनमें शहर के मोहल्ला अंटा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग और बाडूजई में 58 वर्षीय महिला, तारीन गड़ीपुरा में 26 वर्षीय महिला, तारीन बहादुरगंज में 30 वर्षीय युवक, बिजलीपुरा में 17 साल का किशोर, दलेलगंज में 53 वर्षीय व्यक्ति, बारादरी में 50 वर्षीय पुरुष, 25 साल की युवती, 40 वर्षीय व्यक्ति, 36 वर्षीय महिला, छह साल का बालक, 30 वर्षीय युवक, चौक आला खां में 10 वर्षीय बालिका, दो युवक पॉजिटिव पाए गए हैं।
वहीं डीएम का 40 वर्षीय गनर भी शामिल है। जैतीपुर में 40 वर्षीय महिला और मौजमपुर में दो युवक संक्रमित मिले हैं। पुवायां में शास्त्री नगर कॉलोनी निवासी एक दंपती और उनकी 12 वर्षीय पुत्री शामिल है। जलालाबाद में मोहल्ला गोपाल नगर निवासी 35 वर्षीय एक व्यक्ति तथा तिलहर में चीनी मिल कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। जलालाबाद में नायब तहसीलदार कोरोना पॉजिटिव आए हैं, हालांकि उनका नाम स्वास्थ्य विभाग से जारी की गई सूची शामिल नहीं है, लेकिन तहसीलदार अजय कुमार ने नायब तहसीलदार के संक्रमित मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें