रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान में 243 यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुये पकड़े गए, जिनसे 93685 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना अदा न करने पर एक आरोपी को जेल भेज दिया गया।
रेलवे मजिस्ट्रेट बरेली अपूर्व सिंह ने आरपीएफ , जीआरपी और टीटी के साथ रोजा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह आठ बजे से दोपहर बारह बजे तक अप और डाउन की करीब एक दर्जन गाड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान 243 यात्रियों को बिना यात्रा करते पकड़ा गया।
आरपीएफ प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किये जाने पर 242 यात्रियों को अर्थदंड के रूप में 93685 रुपये का जुर्माना अदा करने के बाद ही रिहा किया गया, जबकि एक आरोपी ने जुर्माना नहीं दिया, जिस कारण उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। चेकिंग अभियान में आरपीएफ के आठ जवान, जीआरपी के पांच जवानों के अलावा कार्मिशियल विभाग के 22 टीटी मौजूद थे। रेलवे मजिस्ट्रेट की इस कार्यवाही से पूरे दिन रोजा स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति रही।