भावलखेड़ा ब्लॉक में लाभार्थी को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र देते सांसद अरुण सागर। स्रोत : सा
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भावलखेड़ा ब्लॉक सभागार में देखा गया। इस दौरान सांसद अरुण सागर ने किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना से लाखों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। सांसद ने पिछली सरकारों पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि योजना से राशि सीधे खातों में पहुंचती है, जिससे पात्रों को सीधा लाभ मिलता है। फसल खराब होने पर अब किसानों को मुआवजे के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख राजाराम मौजूद रहे। संवाद