फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कंपार्टमेंट-इंप्रूवमेंट परीक्षा में 23 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
इस्लामिया इंटर कॉलेज के गेट पर प्रवेश मिलने का इंतजार करते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
इस्लामिया इंटर कॉलेज में दो पालियों में आयोजित की गई परीक्षा
विज्ञापन


शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट/ इंप्रूवमेंट परीक्षा मंगलवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुई। परीक्षा में 23 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

परीक्षा में हाईस्कूल के 446 व इंटरमीडिएट के 225 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि शेष अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा हुई, जिसमें सात परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में कुल 23 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। कॉलेज गेट पर पुलिस बल तैनात रहा और परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले सघन जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में भेजा गया। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के पास से अनुचित सामग्री नहीं मिली। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें