फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही-खुदागंज मार्ग पर गड्ढे, कांवड़ यात्रियों के लिए बनेंगे मुसीबत

विज्ञापन
निगोही-खुदागंज मार्ग पर धंसी किनारे की सड़क। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
निगोही। खुदागंज मार्ग पर सड़क और उसकी पटरियों पर बने गहरे गड्ढों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। सावन माह में यह गड्ढे कांवड़ यात्रियों के लिए भी मुसीबत बन सकते हैं।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने यहां से खुदागंज तक मार्ग का चौड़ीकरण कराया था। एक वर्ष में ही सड़क की पटरी बारिश में कई जगह कट जाने से दो-तीन फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं। उनके पास लंबी घास उग आने से गड्ढे जल्दी दिखते भी नहीं हैं। सावन में इसी मार्ग से ट्रैक्टर ट्राॅलियों से कई गांवों के श्रद्धालु पवित्र कांवड़ यात्रा पर भी निकलते हैं। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल ने बताया कि मार्ग को दिखवाया जा चुका है और गड्ढे पाटने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें