फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांग्रेस के 225 पदाधिकारियों को ग्रहण कराई गई शपथ

विज्ञापन
शाहजहांपुर में टाउन हॉल ​स्थित कांग्रेस कार्यालय पर मनोनीत पदा​धिकारियों को मनोनयन पत्र देते पू
विज्ञापन
शाहजहांपुर। टाउनहॉल स्थित कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस के 225 पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे गए। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि वर्मा ने पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रवि वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी का प्रत्येक सदस्य राहुल गांधी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाकर लोगों को संगठन से जोड़ने में कामयाब होगा। जो अंधेरा देश व प्रदेश में छाया है, उसे मिटाने के लिए संघर्ष कर चिराग जलाएंगे, जिससे हिंदुस्तान की आजादी व संविधान सलामत रहे।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त तक चलने वाले संगठन सृजन अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है। अब सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करना है।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खां समेत 225 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। पूर्व प्रदेश सचिव पूर्वी वर्मा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाक उल्ला खां, कौशलेंद्र यादव, इलियास अंसारी, हरेंद्र सिंह राजौरा व पूर्व चेयरमैन रईस मियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें