फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव मोहनपुर के लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। शुक्रवार को तमाम लोगों ने रोड पर एकत्र होकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर के चेतन तिवारी, सरनाम सिंह, राजकुमार मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, रजनीश तिवारी, अनिल तिवारी आदि ने बताया कि गांव से पूरनपुर खुटार रोड तक जाने वाला मार्ग अत्यंत जर्जर है। कई बार मांग किए जाने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। चुनाव के समय लगभग सभी दलों के नेता रोड बनवाने का वादा कर जाते हैं, लेकिन बाद में गांव की ओर देखना तक जरूरी नहीं समझते हैं। गांव के लोगों ने कहा कि जब तक रोड नहीं बनेगी तब तक गांव के लोग किसी को सपोर्ट नहीं करेंगे और वोट भी नहीं डालेंगे।
शुक्रवार को गांव के वीर वर्मा, धीर वर्मा, सुधीर मिश्रा, सुबोध वाजपेयी, हिमांशु मिश्रा आदि लोगों ने हाईवे से गांव की ओर मुड़ने वाले रास्ते पर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। उधर, मोहनपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधीर त्रिवेदी ने बताया कि जिस रोड को बनवाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। गन्ना समिति की ओर से बनाए जाने के लिए प्रस्तावित है। इसके अलावा गांव के लिए जाने वाली दो और रोड भी हैं। समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने रोड को जल्द बनवाए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें