फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल गेट पर भाकियू का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार से बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मिल प्रबंधक और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष मनदीप सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान मंगलवार सुबह मिल गेट पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। किसानों ने कहा कि गत वर्ष खरीदे गए गन्ने का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है, इससे किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार और मिल मालिक सुनवाई करने को तैयार नहीं हैं।
जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने किसानों को समझाया लेकिन वह धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। भाकियू की ओर से डीसीओ को चार सूत्री ज्ञापन देकर किसानों का बकाया भुगतान दिलाने, बजाज चीनी मिल मकसूदापुर को उत्पादित चीनी पर बैंक से कर्ज दिलाने, जिससे किसानों का गन्ना भुगतान जल्द हो सके और किसानों को चीनी मिल से चीनी दिलाए जाने की मांग की गई है। इस दौरान रामसागर, राजीव गंगवार, कुलदीप सिंह, सोबरन सिंह, अरविंद कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें