फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान सहित 10 के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। न्यायालय के आदेश पर एक महिला ने बेटी नीतू के ससुरालियों सहित मिर्जापुर ग्राम पंचायत की प्रधान के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फर्रूखाबाद जिले के थाना मऊ दरवाजा अंतर्गत ग्राम कुइयां बूथ निवासी मायादेवी पत्नी राजपाल सिंह ने शाहजहांपुर सीजेएम कोर्ट के आदेश पर थाने में 26 नवंबर 2018 को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने बेटी नीतू की शादी अब से करीब छह वर्ष पहले मिर्जापुर निवासी छब्बेलाल कठेरिया के पुत्र सतीश कुमार के साथ दान दहेज देकर की थी। शादी में दिए दहेज से बेटी के ससुराली संतुष्ट नहीं थे, वे अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये और सोने की जंजीर की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नीतू के पति सतीश कुमार, ससुर छब्बेलाल, सास ओमवती, जेठ कर्रू, किशनपाल, उदयी, शेखचिल्ली, धनपाल और ननदोई बबलू ने 11 फरवरी 2018 को उसकी बेटी के साथ मारपीट की। इसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 21 जून 2018 को इन लोगों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। सूचना पर जब वे लोग बेटी की ससुराल ग्राम मिर्जापुर पहुंचे और कानूनी कार्रवाई की बात की। आरोप है कि तभी मिर्जापुर ग्राम पंचायत की वर्तमान प्रधान ने उन्हें बेटी की ससुराल में ही कमरे के अंदर बंद कर दिया और शव का बिना पोस्टमार्टम करवाए ही अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

बेटी के ससुरालियों और ग्राम प्रधान के बंधन से मुक्त होने पर वह मिर्जापुर थाने सहित पुलिस के आला अफसरों से मिली और प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, किंतु उसकी किसी ने भी नहीं सुनी। परेशान होकर उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर मिर्जापुर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित दस लोगों के विरुद्ध दहेज के लिए हत्या कर शव गायब कर देने की रिपोर्ट दर्ज की। इस घटना की विवेचना सीओ जलालाबाद शिवप्रसाद दुबे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें