फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से छह लोगों की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड...........
विज्ञापन


फोटो-26,रोते बिलखते बालिका के परिजन।
फोटो-37,मृतका शिखा की फाइल फोटो
फोटो-38, मृतका मुल्लो की फाइल फोटो
फोटो-39-जलालाबाद के गांव हारकटेटा में रोते बिलखते शिखा के परिजन


बुखार से छह लोगों की गई जान
परौर,जलालाबाद में दो-दो, खुटार, जैतीपुर में एक-एक की हुई मौत
लगातार हो रहीं मौतों से बुखार प्रभावित क्षेत्रों में दहशत का माहौल

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी बुखार के चलते अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों की मौत हो गई। इनमें परौर, जलालाबाद में दो-दो और खुटार व जैतीपुर में एक-एक मौत हुईं हैं।
गांव परौर निवासी पुष्पेंद्र सिंह की नौ वर्षीय बेटी सुहानी व राजपूत का छह वर्षीय बेटा अमन बुखार से पीड़ित था। अमन को डेंगू बताया गया था। परिजन अमन को उसे फर्रुखाबाद से बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुष्पेंद्र सिंह की बेटी सुहानी की लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने सुहानी को भी डेंगू बताया था। खुटार के गांव सुजानपुर निवासी सियाराम की 22 वर्षीय पुत्री आरती देवी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बुधवार रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जैतीपुर क्षेत्र के गांव पलिया पट्टी निवासी 22 वर्षीय लालू पुत्र कल्याण सिंह चार दिन से बुखार से पीड़ित था। बृहस्पतिवार करीब तीन बजे तेज बुखार आने पर परिजन उसे तिलहर ले जा रहे थे, रास्ते में खैरपुर के पास लालू की मौत हो गई। लालू का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था, उसका 6 माह का एक बच्चा है। जलालाबाद के गांव हारकटेटा निवासी रामसागर की 12 वर्षीय बेटी शिखा को दो दिन पहले बुखार आया। परिजन उसे सीएचसी से जिला अस्पताल ले गए लेकिन यहां से बाहर ले जाने की सलाह दी गई। बृहस्पतिवार सुबह बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शिखा की मां सुनीत बुखार से पीड़ित है। गांव के ही ऊधन की 62 वर्षीय पत्नी मुल्लो की बुखार की वजह से बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन

-----------
स्कूल में पढ़ा रही शिक्षा मित्र हुई बेहोश
फोटो-40,-जलालाबाद के गांव हारकटेटा के प्राथमिक स्कूल में बेहोश हुई शिक्षामित्र
जलालाबाद। गंाव हारकटेटा निवासी शिक्षा मित्र सुनीता बृहस्पतिवार को स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गई थीं, कुछ देर बाद उन्हें हल्का बुखार आ गया। इसी दौरान वह उन्हें चक्कर आ गया और गश खाकर कुर्सी समेत जमीन पर गिर गईं, इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। काफी देर तक होश नहीं आने पर घर वाले किसी तरह उन्हें बाइक पर बैठाकर जलालाबाद लाए और प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती कराया। ब्यूरो
--------------------------
हारकटेटा में दो दर्जन से ज्यादा बुखार से पीड़ित
फोटो-41- गांव हारकटेटा में बुखार से पहले ठंड लगने से चारपाई पर रजाई पर ओढ़े लेटा नंदराम
जलालाबाद। करीब एक सप्ताह से इस गांव में फैले बुखार से अभी भी कई लोग जूझ रहे हैं। मौजूदा समय यहां सत्यपाल का बेटा नंदू, मोरपाल की बेटी सावित्री दूसरी बेटी उमा, रईसपाल की बेटी अंशिका, वेदप्रकाश का बेटा शिवचंद्र, दल सिंह की बेटियां आरती उपासना व अर्चना, हरवीर की बहन सुमन, नन्हकू की बेटी खुशबू, करतार सिंह का बेटा पूसे, सत्यपाल का बेटा नंदराम व धर्मेंद्र की पत्नी रामदेवी समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग बुखार से जूझ रहे है। ब्यूरो
-----------
हारकटेटा गांव में है गंदगी का अंबार
फोटो नं0 42, जलालाबाद के गांव हारकटेटा में स्कूल के पीछे लगे गंदगी के ढेर
फाोटो नं043- जलालाबाद के गांव हारकटेटा मे घर के सामने भरा गंदा पानी
जलालाबाद। स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों का बजट खर्च होने के बाद भी गांवों में सफाई की दिशा में कोई काम जमीनी स्तर पर होता नजर नही आ रहा है। स्वच्छता के प्रति न ही लोग जागरूक हो रहे हैं और सरकारी कर्मचारी भी अपने रवैये में सुधार लाने का प्रयास करते नजर नहीं आ रहे हैं, इसी का नतीजा है कि अधिकांश गांव गंदगी से अटे पड़े हैं। हारकटेटा गांव में भी गंदगी का साम्राज्य है करीब 1100 की आबादी वाले इस गांव में नालियों से लेकर प्रमुख रास्तों पर जमा गंदा पानी बीमारियों को खुला आमंत्रण दे रहा है। इसके अलावा पूरे गांव में जहां-तहां गंदगी के ढेर और खरपतवार इसकी पहचान बनी हुई है। प्राथमिक स्कूल के पास ही कई कूड़े के ढेर लगे हैं। मौजूदा समय तकरीबन हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है लेकिन साफ सफाई को लेकर अभी भी कोई संजीदा नही है।
---------
292 मरीजों में चार मलेरिया से पीड़ित
फोटो-25
खुदागज । बरेली मंडल के संयुक्त स्वास्थ्य निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार की देख-रेख में पीएचसी पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 292 नए मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें सौ बुखार के मरीजों को देखा गया, 52 मरीजों की रक्त की जांच करने पर 4 मरीज मलेरिया के पॉजिटिव आए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक ने लोगों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लईक अहमद, डॉ. मो. शजर, डॉ. भगवानदीन, डॉ. फहीम, डॉ. आरिफा खानम, बीपीएम अजीत सिंह आदि लोग उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन

--------
शिविर में 872 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
तिलहर। सीएचसी पर एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर में 872 मरीजों का परीक्षण उन्हें दवा वितरित की गई और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर उमेंद्र राठौर ने बताया कि खुले में रखी वस्तुओं को न खाएं और दूषित जल का सेवन न करें। शिविर में मलेरिया, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक रही। मरीजों को रोग से बचाव से संबंधित पत्रक भी वितरित किए गए। शिविर के दौरान डॉ. कर्ण सिंह, डॉ. अजय प्रताप सिंह, महिला चिकित्सक ज्योति राजपूत, संध्या जायसवाल आदि स्वास्थ्य कर्मी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें