फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार संघ कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदारों ने भरा पर्चा
विज्ञापन

बार संघ कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया शुरू
महासचिव, कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव द्वितीय पद के लिए दो-दो दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद।
बार संघ कार्यकारिणी गठन हेतु चल रही चुनावी प्रक्त्रिस्या के तहत शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए चार, महासचिव, कोषाध्यक्ष व संयुक्त सचिव द्वितीय पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। वहीं चार पदों पर एक-एक नामंाकन होने से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए नामंाकन कराने वालों में विनोद चंद्र शर्मा, सुरेश चंद्र सक्सेना, लालाराम शर्मा व सुभाष चंद्र मिश्रा शामिल है जबकि महासचिव पद के लिए देवेंद्र कुमार वर्मा व बेचेलाल और कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र सिंह रघुवंशी व अनुपम कुमार पांडेय ने नामंाकन कराया। दो दिन चली नामंाकन प्रकिया के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सूरजपाल वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सक्सेना, संयुक्त सचिव प्रथम पद पर सर्वेश चंद्र सिंह व संयुक्त सचिव तृतीय पद पर सिद्धेश्वर प्रसाद ने ही परचा दाखिल किया है इन पदों पर एक-एक नामंाकन होने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। उधर, अभी तक मुख्य चुनाव अधिकारी रहे वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद चंद शर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए नामंाकन कराने से पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद इस पद पर राकेश श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि 24 मार्च को नामंाकन पत्रों की जांच व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा और 26 मार्च को नाम वापसी होगी। उधर, नामंाकन प्रकिया पूरी हो जाने के बाद विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने जीत सुनिश्चित करने को दौड़ भाग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें