फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठे दिन हुआ 45985 उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
छठे दिन हुआ 45985 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन


अब तक कुल 138426 कॉपियों का हो चुका मूल्यांकन
1087 परीक्षक और 69 डीएचई अभी भी काम पर नहीं लौटे
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गति पकड़ने लगा है। देर से सही लेकिन प्रतिदिन औसत कापियों के मूल्यांकन की ओर कदम बढ़ने शुरू हो गए हैं। बृहस्पतिवार को जांची गईं 45985 कॉपियां इसी बात की गवाही दे रही हैं।
मूल्यांकन के छठे दिन जीआईसी केंद्र पर 25 डिप्टी हेड के साथ 190 परीक्षकों ने बोर्ड कार्यों में रुचि दिखाई और मूल्यांकन किया। इसी तरह इस्लामिया इंटर कॉलेज में 38 डिप्टी हेड के साथ 215 परीक्षक, एसपी कॉलेज में 40 डिप्टी हेड और 236 परीक्षक तथा एबी रिच इंटर कॉलेज में 33 डिप्टी हेड और 179 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने में जुटे हैं। अनुपस्थित शिक्षकों की बात करें तो बोर्ड से नियुक्त 205 डिप्टी हेड में से अब तक 136 ही काम पर आए हैं और 69 अनुपस्थित हैं, इसी तरह 1907 नियुक्त परीक्षकों में 820 काम कर रहे हैं और अभी भी 1087 अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छठे दिन जीआईसी में इंटर की 11147 और इस्लामिया कॉलेज में 12227 तथा एसपी कॉलेज में हाईस्कूल की 12687 और एबी रिच इंटर कॉलेज में 9924 कापियों का मूल्यांकन किया गया। चारों केंद्रों पर प्राप्त 614781 उत्तर पुस्तिकाओं में से अब तक कुल 138426 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें