फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विकास खंडों में मांगी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य के लिए अन्य विकास खंडों से बुलाए गए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का शिष्टमंडल रविवार को प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से उनके मोहल्ला दीवान जोगराज स्थित आवास पर मिला और उन्हें ज्ञापन देकर मूल विकास खंडों में ड्यूटी दिलाने की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने डीएम अमृत त्रिपाठी को उनकी ड्यूटी विकास खंडों के अनुरूप लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के लिए खुटार, बंडा, कटरा, खुदागंज, मिर्जापुर आदि दूरस्थ ब्लॉकों के उन सभी सफाई कर्मियों को जुटाया गया है, जो निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहते हैं अथवा जिला मुख्यालय के वार रूम (नियंत्रण कक्ष) से ड्यूटी सत्यापन को फोन किए जाने पर कॉल रिसीव नहीं करते। डीएम के निर्देश पर वार रूम प्रभारी/एडीओ पंचायत चंद्र प्रकाश बाजपेयी ने ऐसे लगभग 60 सफाई कर्मियों को मुख्यालय पर तलब कर रखा है। सफाईकर्मी यही परेशानी बताने के लिए कैबिनेट मंत्री के पास पहुंचे। खुदागंज ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में तैनात विकास चंद्रा, रंजीत कुमार, रामकुमार, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, रामप्रताप, रामबेटी, मनोज कुमार आदि ने ज्ञापन देकर कैबिनेट मंत्री को बताया कि देहात में बहुधा नेटवर्क फेल होने से जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम की टेलीफोन कॉल नहीं लग पाती। ऐसी स्थिति में उन्हें अनुपस्थित मानकर अधिकारी 70 किमी दूर मुख्यालय पर बुलाकर अन्य ब्लॉकों में ड्यूटी करने को बाध्य कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री खन्ना ने समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए ज्ञापन पर डीएम को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें