पुवायां। नगर के राना पब्लिक स्कूल में रविवार को परीक्षाफल और कक्षाओं में उच्च स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
स्कूल के निदेशक जगतार सिंह राना ने शत प्रतिशत उपस्थित के लिए आदर्शराज, विनय त्रिवेदी, दनिशप्रीत कौर, वैष्णवी चौहान, दिलप्रीत सिंह, वॉबी सहित 85 छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया। सर्वाधिक राना एक्सीलेंस कार्ड अर्जित करने पर उप निदेशक अवतार सिंह राना ने शिवांगी, शिमायला, साक्षी, इंदु, केशव, धनंजय सहित 75 बच्चों को पुरस्कृत किया। शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले अभिभावकों को प्रबंधक प्रदीप पांडे ने सम्मानित किया।
कक्षाओं में प्रथम स्थान पाने पर खुशबू, नवदीप सिंह राना, बाला प्रसाद, आख्या शुक्ला, अर्चित सिंह, रौनक कुमार, फैजान खान को प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने पुरस्कार प्रदान किया। आयोजन में अंशू कपूर, सविनय, मृदुला, पुष्पेंद्र, सरन सहित सभी शिक्षकों का योगदान रहा।