फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फटा,अंधेरे में डूबा रहा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर(शाहजहांपुर)। 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर लगा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार रात अचानक फट जाने से नगर की बिजली गुल हो गई। रविवार को ट्रांसफार्मर बदलने पर करीब 17 घंटे बाद सप्लाई मिल सकी। बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 10 बजे नगर के विद्युत उपकेंद्र पर पर लगा 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया और उसकी टंकी में भरा तेल बह गया। इसके बाद पूरे नगर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। नवरात्र के पहले दिन जब रविवार को बिजली सप्लाई नहीं आई तो बिजली उपभोक्ताओं ने पावर हाउस पहुंच कर नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही के रहते आए दिन उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। नवरात्रि के पहले दिन ही उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी। है। नया ट्रांसफार्मर बदलने के बाद शाम करीब तीन बजे सप्लाई शुरू की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें