फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 डिग्री घूमने वाले सीसीटीवी कैमरे करेंगे बालू खनन की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
360 डिग्री घूमने वाले सीसीटीवी कैमरे करेंगे बालू खनन की निगरानी
विज्ञापन

0 रेता-बालू खनन कार्य की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
0 रॉयल्टी जमा कर मिट्टी लाने वाले वाहनों पर नहीं होगी रोक-टोक
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
ठेके की आड़ में नदियों से रेता-बालू की अवैध निकासी और ढुलाई करने वाले वाहन प्रशासन की निगाह से छिप नहीं पाएंगे। बालू-मिट्टी खनन की मंगलवार को विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में ठेकेदारों से इसी आशय की शिकायतें मिलने पर डीएम अमृत त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों को सभी खनन स्थलों पर 360 डिग्री अर्थात चारों दिशाओं में मूवमेंट करने वाले कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही ईंट भट्ठा संचालकों को आश्वस्त किया कि रॉयल्टी की अदायगी सहित अन्य दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद मिट्टी से लोड वाहन रोकने पर संबंधित पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बालू खनन के ठेकेदारों का कहना था कि उनकी आड़ में कई अराजक तत्व भी अवैध तरीके से बालू खनन कर उसे वाहनों से शहर के विभिन्न ठिकानों पर पहुंचा रहे हैं और इससे उन्हें व्यवसायिक हानि हो रही है। डीएम ने उन्हें निर्देश दिए कि बालू खनन की हर गाड़ी सीसीटीवी कैमरे के सामने से निकाली जाए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे कैमरे लगाने के निर्देश दिए, जो खनन स्थल के आसपास चारों ओर की सारी गतिविधियां रिकार्ड कर सकें। डीएम ने खनन अधिकारी को प्रतिदिन निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को रॉयल्टी चुकाकर मिट्टी खनन कराने वाले ईंट भट्ठा स्वामियों ने डीएम को बताया कि धनादोहन के उद्देश्य से पहले खनन स्थल पर जाकर कुछ लोग दबाव बनाते हैं और बाद में अधिकारियों तक झूठीं शिकायतें कर उनकी छवि बिगाडने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोगों में कभी पुलिस वाले होते हैं तो कभी इलाके के दबंग। डीएम त्रिपाठी ने कहा कि यदि रॉयल्टी जमा है और पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिला हुआ है, तो मिट्टी से लोड ऐसे वाहन रोके जाने पर तत्काल उनसे शिकायत करें, जिससे कि संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो सके। बैठक में एसपी केबी सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, खनन अधिकारी अमित रंजन समेत कृष्ण कुमार गर्ग, राकेश कपूर, अशोक खन्ना, प्रकाश कलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें