फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ बढ़े वायरल फीवर के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16
विज्ञापन


मौसम बदलने के साथ बढ़े वायरल फीवर के मरीज
सर्दी-जुकाम और खांसी के मरीजों में भी हुआ इजाफा

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। मौसम में आए बदलाव से मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। मौसम बदलने से वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले 15 दिनों से जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार लगी है। जांच में ज्यादातर मरीजों को वायरल, टायफाइड की पुष्टि हो रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में आम दिनों में 1000 से 1200 मरीज पहुंचते हैं लेकिन इन दिनों दो हजार से ऊपर मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलावों को देखते हुए बढ़ रही मरीजों की संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी कमर कस ली है। डेंगू और स्वाइन फ्लू से निपटने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हालांकि अब तक कोई रोगी सामने नहीं आया है, लेकिन डेंगू रोगियों के लिए जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बनवाया गया है। बदले मौसम में वायरल फीवर के साथ खांसी, सर्दी और जुकाम के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के डॉ. एमएल अग्रवाल के मुताबिक ओपीडी में 40 फीसदी मरीज वायरल फीवर और टायफाइड के आ रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर कोई इन बीमारियों की चपेट में है। इस समय जिस तरह से मौसम बदल रहा है, वह बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक है। ओपीडी में सिर दर्द, बदन दर्द व वायरल फीवर के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों में 40 से 50 फीसदी मरीज बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित हैं। ऐसे में हमें सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

------------
ये बरतें सावधानी
- पानी उबालने के बाद ठंडा कर पीयें
- ताजा, हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
- गंदगी से दूर रहें। साफ-सफाई पर ध्यान दें।
- खुले में बिक रही खाद्य सामग्री खाने से परहेज करें।
- वायरल फीवर से पीड़ित मरीज से दूर रहें।
- वायरल फीवर होने पर कम से कम पांच दिन बेड रेस्ट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें