फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर बिफरे सुरेश खन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विशेष स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को प्रदेश के नगर विकास और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना नगर के मोहल्ला अजीजगंज पहुंचे। यहां उन्होंने खुद नालियों की सफाई कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूककिया। वह मोहल्ले में चोक नालियां, गंदगी के ढेर और जल भराव देखकर बिफर गए।। उन्होंने इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सर्वेश कुमार, एसडीएम रामजी मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकार भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना कार्यकर्ताओं के साथ सुबह सात बजे अजीजगंज पहुंचे।। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद वह फिर से मोहल्ले में सफाई व्यवस्था का जायजा लेंगे। सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारियों ने नगर पालिका कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। अभियान में अनुज कुमार गुप्ता, अनिल वाजपेयी, वेद प्रकाश मौर्य, राम कुमार सक्सेना, सुनील कुमार, संजय गुप्ता आदि श्री खन्ना के साथ रहे। सफाई अभियान के बाद कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चेताया कि आदेशों का पालन न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें