फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियत्री उर्मिला श्रीवास्तव को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद की शिक्षण संस्थाओं में हिंदी दिवस विविध कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसका अधिक से अधिक उपयोग करने पर बल दिया। आकांक्षा हाईस्कूल में हिंदी दिवस पर हुए आयोजन में वरिष्ठ कवयित्री उर्मिला श्रीवास्तव को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं के बीच भाषण, निबंध और स्लोगन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। संगीता तिवारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रबंधक उर्मिला सक्सेना, प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना, सोनिया कुदेशिया ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं तक्षशिला पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से हिंदी के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य उज्ज्वला सिन्हा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। निधि तिवारी के संयोजन में हुए कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मिल्की सिंह और शुभम रस्तोगी ने किया। दूसरी ओर बीएस पब्लिक स्कूल में निबंध, इमला, कविता लेखन प्रतियोगिता के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य राजीव नयन श्रीवास्तव ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। सत्यपाल सिंह यादव महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. अजीजुर्रहमान खां, केतन पांडेय आदि ने हिंदी की महत्ता समझाई। संचालन डॉ. राजेश अग्निहोत्री ने किया।
राजकीय इंटर कॉलेज में एनएसएस की ओर से हिंदी की दशा और दिशा विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य रणवीर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी बलवीर शास्त्री आदि ने विचार व्यक्त किए। आर्य महिला महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें रंजना मिश्रा ने प्रथम, अर्चना यादव ने द्वितीय और निधि श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान पाया। प्राचार्य डॉ. कनकरानी, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. संजीता अग्रवाल, डॉ. शचि अग्रवाल आदि ने विचार व्यक्त किए। माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में कविता पाठ, भाषण, नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कानूनी सलाहकार नील जौहरी, प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा, विमला अवस्थी, आभा श्रीवास्तव, आशा श्रीवास्तव, निशि श्रीवास्तव आदि ने हिंंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालन राम औतार शर्मा ने किया। श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने छात्रों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। संचालन बाबूराम भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें