फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत हम गरीबों की तो मिट्टी काट देती है

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह में गुरुवार को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कवि डॉ. हरि नारायण हरीश की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का शुभारंभ विभा सिंह ने मां शारदे की वंदना से किया। एक-दो कवियों को छोड़कर कोई भी कवि श्रोताओं की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। शंकर तैमूरी का संचालन भी सामान्य ही रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ गीतकार प्रमोद तिवारी ने काव्यपाठ करते हुए इन पंक्तियों पर खूब तालियां बटोरीं- न मैं राहों में रहता हूं, न मैं मंजिलों में रहता हूं, सफर में मुश्किलें रहती हैं, मैं मुश्किलों में रहता हूं। डॉ. हरि नारायण हरीश ने राजनीतिज्ञों पर करारा प्रहार करते हुए कहा- तुम्हारे पांव की मिट्टी वहीं महान हुई, हमारी पीठ जहां झुक के पायदान हुई। बदायूं के एएसपी कमल किशोर ने सियासत को कुछ इस तरह परिभाषित किया- जबां सच बात कहती है, तो कैंची काट देती है, मनमोहन मिश्र ने कहा- नहीं आसान है फिर भी वफा की राह पे चलना, इसी का नाम जीवन है कभी उगना कभी ढलना। नरेंद्र भूषण ने कहा- गहराती है रात जब, हो जाता सुनसान, चीखें उसकी गूंजतीं अब भी मेरे कान। डॉ. शिवा त्रिपाठी सरस ने अपनी बात इस तरह रखी- खुशी मैं दो जहां की पा रही हूं, प्रणय के गीत गाती जा रही हूं, तेरी संगत ने बदली दिल की रंगत, यही मैं सोच के इतरा रही हूं। इस अवसर पर हास्य व्यंग्य के कवि हेमंत पांडेय, अभिराम पाठक, दिनेश बावरा, विभा सिंह, देवदत्त देव आदि ने भी काव्य पाठ किया। बुधवार को देर रात शुरू हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, विधायक रोशन लाल वर्मा, डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी केबी सिंह, सीडीओ संजीव सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सर्वेश कुमार, एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा, एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम रामजी मिश्र, अजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी कवि सम्मेलन में देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें