फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फुटबाल के फाइनल मैच में 21 एफसी आर्मी टीम बनी विजेता

Wed, 20 Mar 2024 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दमखम ​दिखता ​खिलाड़ी। संस्था
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग फुटबाल तथा पुरुष व बालिका वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता मंगलवार को नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा में हुई। फुटबाल के फाइनल मैच में 21 एफसी आर्मी टीम विजयी रही। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

फुटबाल का पहला मैच स्टेडियम ए बनाम स्टेडियम बी की टीमों के बीच खेला गया, जिसको 2-0 से स्टेडियम ए ने जीता। दूसरे मैच में यूथ एफसी ने ट्राईब्रेकर में प्रिंस क्लब को 6-4 से हरा दिया। पहले सेमी फाइनल में हॉकी इलेवन टीम को 2-0 से हराकर टीम स्टेडियम ए विजेता बनी। दूसरे सेमी फाइनल में 21 एफसी आर्मी ने 4-0 से यूथ एफसी को मात दी। फाइनल मैच में स्टेडियम ए की टीम को 3-0 से हराकर 21 एफसी आर्मी विजयी रही।
बालक वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 45-49 किग्रा भार वर्ग में मोनू कुमार ने पहला और अवनीश वर्मा ने दूसरा स्थान पाया। 49-55 किग्रा भार वर्ग में विवेक वर्मा प्रथम तथा राहुल द्वितीय रहे। 55-61 किग्रा भार वर्ग में विनोद कुमार पहले, सुनील कुमार दूसरे और आयुष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 61-67 किग्रा भार वर्ग में अखिलेश यादव ने प्रथम, सरोज वर्मा ने द्वितीय तथा रवि ने तृतीय स्थान पाया। 67-73 किग्रा भार वर्ग में विषभ मिश्रा ने पहला, दिव्यांशू सिंह ने दूसरा व संजय प्रताप ने तीसरा स्थान पाया। 73-81 किग्रा भार वर्ग में कमलजीत प्रथम, गौरव द्वितीय व योगेश तृतीय रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 40 किग्रा भार वर्ग में अंशिका वर्मा ने पहला स्थान पाया। 45 किग्रा भार वर्ग में निकिता वर्मा प्रथम और कौशल्या देवी द्वितीय रहीं। 49 किग्रा भार वर्ग में रोली वर्मा पहले और प्रियांशी वर्मा दूसरे, 55 किग्रा भार वर्ग में नेहा वर्मा प्रथम, खुशबू द्वितीय तथा नेहा तृतीय स्थान पर रहीं।
इससे पहले प्रतियोगिता की शुरूआत भारोत्तोलन संघ के उपाध्यक्ष वारिस अली ने किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजता व उप विजेता टीमों और खिलाड़ियों को जिला क्रीड़ाधिकारी एसपी बमनिया ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर फुटबाल प्रशिक्षक पंकज कुमार, हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली, खेलो इंडिया सेंटर हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद, अंतरराष्ट्रीय जूड़ो खिलाड़ी पुनीत मनीषी, लेखाकार शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में दमखम दिखता खिलाड़ी। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें