फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट-जलालाबाद रोड पर ट्रक व वैन की टक्कर से दस लोग घायल

Wed, 20 Mar 2024 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हादसे में घायल ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद रोड पर राजकीय पॉलीटेक्निक के पास सवारियों से भरी वैन को कोयला लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल दस वैन सवारियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस बीच चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


कलान थाना क्षेत्र के घिरोला में नाली निर्माण का विरोध करने पर दो पक्षों में मन-मुटाव हो गया। तहसील स्तर पर समाधान नहीं निकलने पर ग्रामीण कलक्ट्रेट में डीएम को मांग पत्र देने जा रहे थे। सभी वैन में सवार थे। राजकीय पॉलीटेक्निक के पास ओवरटेक करते समय ट्रक की टक्कर वैन में लग गई। इसके बाद चीख-पुकार मचने पर आसपाास के लोग बचाने दौड़े। लोगों ने दस घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस बीच स्टेट हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर कांट पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह वाहनाें को निकलवाया। हादसे में पप्पू , इशहाक, गुलजार, इदरीस, जलील, मुनव्वर अली, रुखसाद, पप्पू समेत दस लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें