फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बेसिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों की तबादला सूची पर 208 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के लिए एनआईसी पर अपलोड की गई सूची के बाद 208 आपत्तियां आईं हैं। इनका अध्ययन करने के बाद जांच कर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की ब्लॉकवार सूची बनाकर एनआईसी की वेबसाइट पर डाली गई थी। सूची में छात्र संख्या के साथ ही शिक्षकों का डाटा भी शामिल था। उद्देश्य है कि छात्र नामांकन के अनुपात में ही शिक्षकों के तबादले कर एकल और बंद स्कूलों में व्यवस्था को ठीक किया जाए।
विभाग ने वेबसाइट पर सूची डालते हुए सात दिन में आपत्तियां मांगी थीं। सूची पर 208 शिक्षकों ने आपत्तियां दी हैं। विभाग के अधिकारी आपत्तियों का अध्ययन कर रहे हैं। उसके बाद ही उनका निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षकों ने उठाई समायोजन प्रक्रिया पर अंगुली
शाहजहांपुर। समायोजन प्रक्रिया में पहले की तरह फिर से आरोप-प्रत्यारोप लगना शुरू हो गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए व डायट प्राचार्य को ज्ञापन देकर न्यायालय व शासनादेशों का पालन कराने की मांग की है। जिलाध्यक्ष मुनीश कुमार मिश्र, जिला मंत्री देवेश वाजपेयी व कोषाध्यक्ष रविंद्र पाल प्रजापति ने ज्ञापन देकर विद्यालयों की प्रदर्शित सूचियों में कई गंभीर विसंगतियां बताईं। आरोप लगाया गया कि कई विकास क्षेत्रों की प्राथमिक स्तर की सूचियों में सरप्लस शिक्षकों के नाम प्रदर्शित नहीं किए गए हैं, जबकि शासनादेश में सभी शिक्षकों का विवरण प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त कई विद्यालयों में छात्र संख्या का वास्तविक आंकड़ा भी प्रदर्शित नहीं किया गया है। इसी प्रकार कुछ प्रधानाध्यापकों को गलत श्रेणी में दर्शाया गया है। शिक्षक नेताओं ने बताया कि जिन विद्यालयों में छात्र संख्या 100 से अधिक है, वहां विषयवार शिक्षकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सरप्लस शिक्षक घोषित करने की कार्रवाई रोकी जाए।
विज्ञापन


समायोजन प्रक्रिया को प्रारंभ करते हुए वेबसाइट पर सूची डाली गई थी। इसपर आपत्तियां प्राप्त हुईं हैं। उनका निस्तारण कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-सुरेंद्र मौर्या, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें