फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घंटे के ब्लॉक ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अप लाइन पर ट्रैक मेंटिनेंस के लिए रविवार को भी रेलवे ने तीन घंटे का मेगा ब्लॉक लिया। शाहजहांपुर से बरेली के बीच ब्लॉक के दौरान करीब आधा दर्जन स्थानों पर काम निपटाए गए। इस दौरान जननायक एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस और प्रयाग-बरेली एक्सप्रेस प्रभावित हुईं। कई मालगाड़ियों को भी जगह-जगह रोकना पड़ा। शाम चार बजे के बाद अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। ब्लॉक के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे ने अप लाइन पर शनिवार को भी ट्रैक, ओएचई मेटिनेंस के लिए रोजा से मुरादाबाद तक मेगा ब्लॉक लिया था। शाहजहांपुर से मीरानपुर कटरा के बीच मेंटिनेंस का कुछ काम पूरा नहीं हो सका था। मीरानपुर कटरा से बरेली के बीच भी कुछ प्वाइंट पर काम होना था। रविवार को काम निपटाने के लिए दोपहर एक से चार बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक के दौरान अप जननायक एक्सप्रेस को शाहजहांपुर में करीब डेढ़ घंटा तक रोका गया। यह ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब 3:20 मिनट देरी से बरेली पहुंची। जम्मूतवी एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। शाहजहांपुर स्टेशन पर यार्ड में लाइन खाली न होने की वजह से अप बीएसएन मालगाड़ी को करीब 45 मिनट तक रेल क्रॉसिंग नंबर 321 पर खड़ा रखा गया। इस दौरान रेल क्रॉसिंग से आवागमन भी ठप रहा। रोजा यार्ड में भी ब्लॉक के दौरान अप लाइन की तीन मालगाड़ियां खड़ी रहीं।

अप लाइन पर ब्लॉक की वजह से कुछ रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। मालगाड़ियों को भी रोकना पड़ा। लाइन क्लियर न होने की वजह से शाहजहांपुर आउटर पर लांगहाल मालगाड़ी को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभाष राघव, डिवीजल ऑपरेटिंग मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें