फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.71 लाख किसानों को सम्मान निधि पाने को करना होगा थोड़ा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भले ही रविवार को किसानों के लिए सम्मान निधि योजना लांच कर दी हो, जिले में लघु सीमांत श्रेणी के करीब 1.97 लाख किसानों को सम्मान निधि की पहली किश्त के लिए अभी एक-दो दिन इंतजार करना होगा। योजना के तहत पहली किश्त में चार माह की सम्मान निधि के दो-दो हजार रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर होने हैं। जिले मेें योजना की पात्रता श्रेणी में 2.68 लाख किसान हैं। इनमेें से 97 हजार किसानों का डाटा बैंकों से सत्यापित होने के बाद पहले चरण में उनके खातों में रविवार को धनराशि भेज दी गई है। डाटा सत्यापन के लिए कृषि विभाग की निगरानी में 178 टीमें जुटाई गई हैं।
विज्ञापन


योजना के दायरे से बाहर रहेंगे 19 हजार लघु सीमांत किसान
जिले के 4.06 लाख किसानों में लघु सीमांत श्रेणी के 2.87 लाख किसान हैं। केंद्र सरकार ने दो हेक्टेयर और इससे कम जोत वाले लघु सीमांत श्रेणी के किसानों को पांच सौ रुपये प्रतिमाह की दर से छह हजार रुपये सालाना दिए जाने की घोषणा की है, लेकिन पात्रता की कुछ शर्तों के कारण लघु सीमांत श्रेणी के 19 हजार किसान योजना के दायरे से बाहर रहेंगे। सरकार ने लघु सीमांत श्रेणी के केवल ऐसे किसानों को सम्मान निधि देने का निर्णय लिया है, जिनके परिवार में कोई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं हो और परिवार के किसी सदस्य की मासिक पेंशन दस हजार रुपये से अधिक न हो। हालांकि, अधिकारी कहते हैं कि डाटा सत्यापन पूरा होने तक पात्रता रखने वाले ऐसे किसानों का चिह्नीकरण जारी रहेगा, जिनके नाम किन्हीं कारणों से छूट गए अथवा जो पंजीकरण नहीं करा सके।

दोहरी जांच करके तय की गई योजना की पात्रता
डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर लेखपालों ने राजस्व ग्रामों के भूलेख रिकार्ड और जोत के आधार पर दो हेक्टेयर तक रकबा वाले पात्र किसानों का चयन किया। साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों ने पारदर्शी किसान योजना पोर्टल से लघु सीमांत किसानों की सूची तैयार कराईं। दोनों सूचियों का कृषि पर्यवेक्षकों ने मिलान कर पात्रता रखने वाले किसानों का सत्यापन किया। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों की पहली सूची में पारदर्शी पोर्टल वाले किसान शामिल कर उसे केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड किया। दूसरे चरण में इसी माह गांव स्तर पर शिविर लगाकर ऐसे किसान चिह्नित किए जाएंगे, जिनके नाम पात्रता रखने के बावजूद किन्हीं कारणों से पहली सूची में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


पात्रता चयन में गड़बड़ी पर लौटानी होगी सम्मान निधि
पंजीकृत लघु सीमांत किसानों से नियत प्रारूप पर घोषणा पत्र भी लिया जा रहा है। इसमें किसानों को स्पष्ट करना होगा कि उनके पास दो हेक्टेयर से अधिक जमीन नहीं है, वह किसी संवैधानिक अथवा लोक हित के लाभ से जुड़े पद पर नहीं हैं। आयकर का भुगतान नहीं किया है। मासिक पेंशन दस हजार रुपये से अधिक नहीं है और वे पेशेवर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आर्किटेक्ट अथवा चार्टर्ड अकाउंटेंट नहीं हैं। जांच में कोई तथ्य गलत पाए जाने पर संबंधित किसानों से सम्मान निधि की रिकवरी कराई जाएगी।

कृषि विभाग में किसानों का पंजीकरण उन्हें केवल डीबीटी सेवा देने के लिए किया गया था। हर योजना के मापदंड अलग-अलग होते हैं। इसलिए सरकार से निर्धारित मापदंडों के आधार पर सम्मान निधि के लिए लघु सीमांत किसानों का दोबारा सर्वे और पंजीकरण किया गया। बैंक शाखाओं मेें सर्वर की समस्या से निफ्ट सिस्टम सही काम नहीं कर रहा है। इसीलिए धनराशि ट्रांसफर करने में देरी हो रही है। शेष 1.71 लाख किसानों के खातों में सोमवार शाम तक निधि पहुंच जाने की आशा है। इसके बाद भी पात्र किसानों का चयन जारी रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. सतीश चंद्र पाठक, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें