फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्टअटैक से हुई बंगाली बाबा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। गांव रुद्रपुर में देव स्थान पर मृत पाए गए बंगाली बाबा का पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया है। कोतवाल ने बाबा की हार्ट अटैक से मृत्यु होने की पुष्टि की है। उनका शव देर शाम देवस्थान पर पहुंच गया है। मंगलवार को सुबह भक्तों के सहयोग से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि गांव रुद्रपुर रेलवे क्रॉसिंग गुमटी के समीप देवस्थान पर पिछले 30 वर्ष 80 वर्षीय बंगाली बाबा पुजारी के रूप में मंदिर में रहते थे। रविवार देर शाम उनको मृत अवस्था में देव स्थान पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाबा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को उनका शव देर शाम पोस्टमार्टम के बाद देवस्थान लाया गया। कोतवाल अशोक पाल सिंह ने बताया कि बाबा की मृत्यु सर्दी के रहते हार्ट अटैक के कारण हुई है । उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। इस कारण ग्राम वासियों तथा भक्तों के सहयोग से कल सुबह मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार विधि विधान से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें