फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी युवती, दिन भर चली पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी युवती, दिन भर चली पंचायत
विज्ञापन

खुटार (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी कुछ दिन पूर्व मोहम्मदी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की गई थी। गोद भराई की रस्म भी कर दी गई। युवती का प्रेम प्रसंग खीरी के पलिया कसबा निवासी युवक से चल रहा था। युवती उससे ही शादी करना चाहती थी। शनिवार सुबह युवती प्रेमी के घर जाने के लिए घर से निकल गई। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने तलाश किया तो युवती सवारी का इंतजार करती मिल गई। घर चलने को कहने पर युवती झगड़ा करने पर आमादा हो गई, जिस पर युवती के घर वालों ने यूपी-100 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस लड़की और उसके परिवार के लोगों को थाने ले आई। थाने पहुंचते ही लड़की ने हंगामा करना शुरू कर दिया। युवती का कहना था कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। युवती के भाई, मां पूरे दिन उसे मनाने में लगे रहे, लेकिन वह किसी भी हालत में घर जाने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद पुलिस ने फोन कर उसके प्रेमी को भी थाने बुला लिया। देर रात तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चल रही थी, लेकिन हल नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें