फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियालदाह नियमित हुई, 15 से चालू होंगी 20 और ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सियालदाह नियमित हुई, 15 से चालू होंगी 20 और ट्रेनें
विज्ञापन

शाहजहांपुर/रोजा। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको ट्रेनों के इंतजार में घंटों प्लेटफार्म पर नहीं बैठना होगा। रेलवे ने कोहरे की वजह से रद्द की गईं अप-डाउन 20 रेलगाड़ियों का संचालन फिर से शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। मुगलसराय मंडल में इंटरलॉकिंग काम के चलते रद्द चल रही सियालदाह एक्सप्रेस को नियमित कर दिया गया है। बाकी रद्द चल रहीं रेलगाड़ियों को 15 फरवरी से चालू करने की तैयारी है। अप-डाउन ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को परेशानियां नहीं होंगी। ट्रेनों में भीड़ भी कम होगी।
रेलवे में 15 नवंबर से 15 फरवरी का समय फॉग सीजन माना जाता है। दिसंबर-जनवरी कोहरे के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील हैं। दृश्यता कम होने से ट्रेनों के संचालन में समस्या होती है। ऐसे में रेलवे ने दिसंबर में अप-डाउन 20 रेलगाड़ियों को 15 फरवरी तक निरस्त कर दिया था। इनमें जनसेवा एक्सप्रेस, बरेली-प्रयाग, वाराणसी-बरेली, जनता एक्सप्रेस, डबल डेकर एक्सप्रेस, हरिहर एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, मालदा टाउन एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस शामिल हैं। हालांकि, बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस को कुंभ के मद्देनजर चालू कर दिया गया था। अप-डाउन लाइन की दो दर्जन से ज्यादा रेलगाड़ियां बंद होने से कुंभ के दौरान बाकी बची ट्रेनों में यात्रियों का काफी दबाव बढ़ गया था। इससे काफी समस्या हो रही थी।
विज्ञापन

इस साल कोहरे का प्रकोप भी ज्यादा नहीं हुआ। ऐसे में रेलवे ने अब बंद चल रहीं ट्रेनों को फिर से चालू करने की तैयारी शुरू कर दी है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से न सिर्फ आम यात्रियों को बल्कि कुंभ जाने वाले यात्रियों को भी काफी सहूलियत होगी। स्थानीय स्तर पर भी ट्रेनों के संचालन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुछ रेलगाड़ियों को 15 फरवरी से पहले ही चालू कर दिया जाएगा।

बरेली से चलने वाली त्रिवेणी भी फुल
शाहजहांपुर। ट्रेनों की संख्या में कमी और यात्रियों के बढ़े दबाव की वजह से इन दिनों बरेली से बन कर चलने वाली डाउन त्रिवेणी एक्सप्रेस में भी जगह नहीं मिल रही। ट्रेन के जनरल कोच में भी जगह को लेकर मारामारी की स्थिति रहती है। शनिवार को भी यही स्थिति रही। ट्रेन में जगह पाने के लिए यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति बनी रही।

खत्म होगी रिजर्वेशन की मारा-मारी
शाहजहांपुर। ट्रेेने कम होने की वजह से सिर्फ जनरल बोगियों में पैर रखने की जगह के लिए ही नहीं रिजर्वेशन से सीट के लिए तक मारामारी है। लोगों को वेटिंग में रिजर्वेशन कराना हो रहा है। अगर कंफर्म हुआ तो ठीक, नहीं तो उनको ऐसे ही यात्रा करनी पड़ रही है। ट्रेनें चालू होने के बाद यह समस्या भी खत्म हो जाएगी। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को रिजर्वेशन के जरिए आसानी से सीट मिल सकेंगी।
विज्ञापन



बंद रेलगाड़ियां 15 फरवरी से चालू हो जाएंगी। कुछ ट्रेनों को पहले भी चालू किया जा सकता है। सियालदह एक्सप्रेस नियमित हो गई है। अप-डाउन 20 से ज्यादा रेलगाड़ियों का संचालन फिर से शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। ट्रेनों में भीड़ का दबाव भी कम होगा।
ओमशिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें