फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का शाहजहांपुर दौरा 16 को संभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 16 दिसंबर को संभावित शाहजहांपुर दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को डीएम अमृत त्रिपाठी ने विकास भवन सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता को लेकर भी नगर आयुक्त समेत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री का 16 दिसंबर को शाहजहांपुर दौरा हो सकता है। सभी अधिकारी इसको लेकर तैयारियां अभी से पूरी कर लें। जिस विभाग के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास होना है, उन विभाग के अधिकारी पूरी जानकारी करने के बाद शिलापट आदि अभी से तैयार कर लें। सभी अधिकारी अपने अपने विभागों की कल्याणकारी योजनाएं, लाभार्थियों का पूरा ब्योरा तैयार रखें। मुख्यमंत्री किसी भी योजना की गहनता से समीक्षा कर सकते हैं। डीएम ने एक से 15 दिसंबर तक नगर निगम क्षेत्र में होने वाली स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के लिए नामित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अपने वार्ड में सुबह सात से आठ बजे तक नियमित भ्रमण करें। नोडल अधिकारी/ स्वच्छता सेवक अपने अपने वार्ड की नालियों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लेते रहें। गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कराएं। अपने वार्ड में सबसे स्वच्छ और गंदे 10-10 घर, प्रतिष्ठान और स्कूलों की सूची बनाएं। नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह को इस संबंध में जरूरी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रेरणा शर्मा, एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा आदि संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें