फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत
विज्ञापन

एसडीएम ने किया मौका मुआयना कर दिया मुआवजे का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो-29-मृतका गंगा देवी
मदनापुर/बरखैड़ा जैपाल।
क्षेत्र के गांव आनंदपुर सरैंदा में कच्ची मिट्टी की दीवार ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। घटना के बाद एसडीएम तिलहर मोईन-उल-इस्लाम ने मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी दया सिंह की पत्नी 46 वर्षीय गंगा देवी बुधवार सुबह सात बजे मकान के पास भैंस खोलने गई थी उस समय हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। कच्ची कोठरी की मिट्टी की दीवार के पास जैसे ही पहुंची तभी दीवार उनके ऊपर भरभराकर गिर गई। इसमें गंगा देवी और उनकी भैंस दब गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जल्दी-जल्दी मलवा हटाकर जब तक गंगा देवी को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी सांसे थम चुकीं थीं। भैंस चोटिल हो गई थी। जानकारी मिलते ही एसडीएम तिलहर, थानाध्यक्ष विरजाराम व राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने के बाद मामले में दैवीय आपदा के तहत मुआवजा दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें