फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू केे नेतृत्व में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कर्जमाफी और बकाया गन्ना मूल्य का मांगा भुगतान
फोटो 01 व 02 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कृषि ऋण पर कर्ज माफी और चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान दिलाए जाने आदि मांगों को लेकर जिले की विभिन्न तहसीलों के किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेतृत्व में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया और एसडीएम सदर रामजी मिश्रा को डीएम के नाम ज्ञापन दिया।
प्रदर्शन के लिए किसानों के जत्थे खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर इकट्ठा हुए। वहां हुई पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू के जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों से झूठे वायदे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ जुमले बाजी कर सत्ता हथियाने वाले लोग चाह जितने झूठ का सहारा लें, किसानों की निगाह से उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए वायदे के अनुरूप सभी पात्र किसानों के कृषि ऋण माफ नहीं किए तो लोकसभा चुनाव में देश के अन्नदाता भाजपा के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के बाद भाकियू कार्यकर्ता और किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां भी उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं पर अधिकारियों का ध्यानाकर्षण किया। ज्ञापन में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन किए जाने की जांच कराने, नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत गरीब किसानों के शौचालय बनाए जाने, नलकूप कनेक्शन के लंबित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने आदि मांगों का उल्लेख है। धरना-प्रदर्शन में भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजीव अवस्थी, मंजीत सिंह, अखंड प्रताप सिंह आदि ने किसानों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें